ख़्वाब मेरे यार आख़िर

हो गए बेकार आख़िर

दास्ताँ मरने लगी है
क्या करे किरदार आख़िर

कर रहे हो बात कैसी
तुम भी मेरे यार आख़िर

हम लड़ें ये चाहती है
हरघड़ी सरकार आख़िर

सामने ख़ुद के ख़ुदी हम
हो गए दीवार आख़िर

वो न समझेगा हुए हम
जिस क़दर लाचार आख़िर

फिर उसी से हो गया है
इश्क़ मुझ को यार आख़िर

— Sandhya maurya

More by Sandhya maurya

Other ghazal from the same pen

See all from Sandhya maurya →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling