हूँ तेरी साँसों की दरकार राएगाँ न समझ

दरख़्त मैं हूँ हवा-दार राएगाँ न समझ

न ऊब दोस्त सुकूँ की लुका-छुपी से अभी
है खेल ख़ूब मज़ेदार राएगाँ न समझ

जुनून-ए-इश्क़ को समझे है राएगाँ दुनिया
ख़ुदारा तू तो मेरे यार राएगाँ न समझ

क़ुसूर-वार हैं हम ग़लतियाँ हमारी थीं
तू ख़ुद को बीच की दीवार राएगाँ न समझ

— Dipanshu Shams

More by Dipanshu Shams

Other ghazal from the same pen

See all from Dipanshu Shams →

Bhai Shayari Collection

Shers of bhai shayari collection.

All Bhai Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling