वो तो शुक्र करो तुम मीठा लहजा है शहज़ादी का

जिस को प्यार समझते हो वो ग़ुस्सा है शहज़ादी का

मैं ने सारी दुनिया में बस एक हसीना देखी है
बाक़ी कोई हुस्न नहीं है चर्बा है शहज़ादी का

देखने वाले सोच रहे हैं मेरे मुँह में सिगरेट है
मैं कहने में शरमाता हूँ बोसा है शहज़ादी का

जब मैं उस का हूँ तो पूछते क्यूँ हो ये दिल किस का है
नौकर भी उस के होंगे जब बंगला है शहज़ादी का

— Ahmad Azeem

More by Ahmad Azeem

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Azeem →

Kiss Shayari

Shers of kiss.

All Kiss Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling