सूरज चँदा और सितारा देश हमारा

भोला-भाला प्यारा-प्यारा देश हमारा

जग में रौशन-रौशन हैं हम भारतवासी
जग का दिलकश जीता नज़ारा देश हमारा

सब हैं इस के बच्चे सब हैं जान भी इस के
सब का गुलशन सब का सहारा देश हमारा

जो मुश्किल है दूर यहाँ वो हो जाती है
हर तूफ़ाँ के पास किनारा देश हमारा

हम भगवन से एक दुआ करते रहते हैं
संदल-संदल महके सारा देश हमारा

वीर जवानों ने इस की वो शान बुनी है
सर न झुकाया और न हारा देश हमारा

देश के दुश्मन तू जितनी भी साज़िश कर ले
तुझ पे गिरेगा बनके शरारा देश हमारा

— Ananya Rai Parashar

More by Ananya Rai Parashar

Other ghazal from the same pen

See all from Ananya Rai Parashar →

Deshbhakti Shayari

Shers of deshbhakti.

All Deshbhakti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling