ज़िंदगी अपनी सजा लोगे तुम
जब मुझे अपना बना लोगे तुम
मुझ से आँखें तो चुरा लोगे मगर
क्या मुझे दिल से मिटा लोगे तुम
ज़िंदगी नाम तेरे कर दी है
और अब मुझ से भी क्या लोगे तुम
मुझ से मिलने की जो बात आएगी
फिर बहाना ही बना लोगे तुम
तो चलो खाओ 'अनन्या' की क़सम
बिन मेरे जी के दिखा लोगे तुम
— Ananya Rai Parashar















