आप कहते हैं बेख़ुदी है क्या
इश्क़, लज़्ज़त महज़ यही है क्या
आप के पास है उदासी भी
आप के पास ज़िंदगी है क्या
आप के लब जो मुस्कुराते हैं
आप के दिल में कुछ कमी है क्या
आप तस्वीर में हँसी देखें
आप देखें कि बेबसी है क्या
आपने दोस्त कह लिया मुझ को
सिर्फ़ इतनी ही दोस्ती है क्या
चाँद जुगनू से लड़ रहा है क्यूँ
चाँद में ख़ुद की रौशनी है क्या
— Anshika Shukla















