तेरे घर को आया सवेरे-सवेरे

ग़ज़ब का सुकूँ था सवेरे-सवेरे

उसे आज़माना था बस इश्क़ मेरा
मुझे आज़माया सवेरे-सवेरे

इरादा था तुझ को भुलाने का लेकिन
तू ही याद आया सवेरे-सवेरे

मेरी जाँ क़सम से, परेशाँ था मैं तो
तेरा ख़त जलाया, सवेरे-सवेरे

तेरा साथ छूटा, तो यारों ने मेरे
गले से लगाया, सवेरे-सवेरे

— Harshwardhan Aurangabadi

More by Harshwardhan Aurangabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Harshwardhan Aurangabadi →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling