mat mardumak-e-deeda mein samjho ye nigaahen | मत मर्दुमक-ए-दीदा में समझो ये निगाहें

  - Mirza Ghalib

मत मर्दुमक-ए-दीदा में समझो ये निगाहें
हैं जम्अ सुवैदा-ए-दिल-ए-चश्म में आहें

किस दिल पे है अज़्म-ए-सफ़-ए-मिज़्गान-ए-ख़ुद-आरा
आईने के पायाब से उतरी हैं सिपाहें

दैर-ओ-हरम आईना-ए-तकरार-ए-तमन्ना
वामांदगी-ए-शौक़ तराशे है पनाहें

जूँ मर्दुमक-ए-चश्म से हों जम्अ' निगाहें
ख़्वाबीदा ब-हैरत-कदा-ए-दाग़ हैं आहें

फिर हल्क़ा-ए-काकुल में पड़ीं दीद की राहें
जूँ दूद फ़राहम हुईं रौज़न में निगाहें

पाया सर-ए-हर-ज़र्रा जिगर-गोशा-ए-वहशत
हैं दाग़ से मामूर शक़ाइक़ की कुलाहें

ये मतला 'असद' जौहर-ए-अफ़्सून-ए-सुख़न हो
गर अर्ज़-ए-तपाक-ए-जिगर-ए-सोख़्ता चाहें

हैरत-कश-ए-यक-जल्वा-ए-मअनी हैं निगाहें
खींचूँ हूँ सुवैदा-ए-दिल-ए-चश्म से आहें

  - Mirza Ghalib

Deedar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Deedar Shayari Shayari