Chetan
Chetan
Ghazal

जिस को हर दिन मनाना पड़ता है

उस को इक दिन गँवाना पड़ता है

वक़्त को बेटे जैसे पाला है
सब को अच्छा बताना पड़ता है

उस की मर्ज़ी वो जब चला जाए
ख़ुद को वापस बुलाना पड़ता है

इतना नाकाम हो गया हूँ मैं
हर घड़ी काम आना पड़ता है

— Chetan

More by Chetan

Other ghazal from the same pen

See all from Chetan →

Waqt Shayari

Shers of waqt.

All Waqt Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling