मेरे दिल को कोई जा कर के ढूँढ़े इन पहाड़ों में

छिपा बैठा है अपनी आँखें मूंदे इन पहाड़ों में

यहाँ अलसाया सूरज रोज़ इन की गोद से निकले
चमकती चादरों को रातें ओढ़े इन पहाड़ों में

यहाँ की सुब्ह-ओ-शा
में भी तो हर्फ़-ए-राज़ लिखती हैं
शजर, झरने, परिंदे मिल के गाते इन पहाड़ों में

वो हल्की धुंध में जब वादियाँ दिलकश सी लगती हैं
तो बूँदें ओस की नजरें उतारे इन पहाड़ों में

यहाँ के पत्थरों में एक कोमल दिल धड़कता है
ये देखो साँस लेते हैं नज़ारे इन पहाड़ों में

ये बादल और जुगनू जब तर्रन्नुम गुनगुनाते हैं
तभी लिखती हूँ मैं गीतों के मुखड़े इन पहाड़ों में

ये ईंटों का नगर मुर्दा है मुर्दा लोग हैं सारे
तभी तो 'रूह' रह-रह कर के लौटे इन पहाड़ों में

— Sonia rooh

More by Sonia rooh

Other ghazal from the same pen

See all from Sonia rooh →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling