जिस तरफ़ भी देखिए, है आदमी ही आदमी

भीड़ में खलती है लेकिन हम को अपनों की कमी

तिलमिलाई है ग़रीबी जा़लिमों के राज में
राख कर सकती है इनको मुफ़लिसों की बरहमी

मेरी आँखें भीगती रहती हैं यादों में सदा
डर है आँखें बुझ न जाएँ इन
में है इतनी नमी

क्या हुआ हासिल किसी को जंग के मैदान से
कुछ तो चेहरे खो गए, कुछ रह गए हैं मातमी

ताज़गी आई खि़जा़ं में आप के आने के बा'द
लू भी लगती है मुझे अब तो हवाए-शबनमी

— Sonia rooh

More by Sonia rooh

Other ghazal from the same pen

See all from Sonia rooh →

Dushmani Shayari

Shers of dushmani.

All Dushmani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling