0

होता है दिन-रात यहाँ अब झगड़ा भाई भाई में  - Ahsan Imam Ahsan

होता है दिन-रात यहाँ अब झगड़ा भाई भाई में
रोज़ ही उठती हैं दीवारें हर घर की अँगनाई में

शाइ'र वो जो फ़िक्र की गहराई से गौहर ले आए
इस कोशिश में जाने कितने लोग गिरे इस खाई में

फ़ुटपाथों पर रहने वाले थर-थर काँपते रहते हैं
दौलत वाले सोते हैं जब कम्बल और रज़ाई में

अब तो ख़ुद ही कमाओ 'अहसन' जीना है जब दुनिया में
ढोता है कब बोझ किसी का कोई इस महँगाई में

- Ahsan Imam Ahsan

Miscellaneous Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahsan Imam Ahsan

As you were reading Shayari by Ahsan Imam Ahsan

Similar Writers

our suggestion based on Ahsan Imam Ahsan

Similar Moods

As you were reading Miscellaneous Shayari