आफ़तों में घिर गया हूँ ज़ीस्त से बे-ज़ार हूँ

मैं किसी रूमान-ए-ग़म का मरकज़ी किरदार हूँ

मुद्दतों खेली हैं मुझ से ग़म की बे-दर्द उँगलियाँ
मैं रबाब-ए-ज़ि़ंदगी का इक शिकस्ता तार हूँ

दूसरों का दर्द 'अख़्तर' मेरे दिल का दर्द है
मुब्तला-ए-ग़म है दुनिया और मैं ग़म-ख़्वार हूँ

— Akhtar Ansari

More by Akhtar Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Ansari →

Gham Shayari

Shers of gham.

All Gham Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling