ख़याल में भी उसे बे-रिदा नहीं किया है

ये ज़ुल्म मुझ से नहीं हो सका नहीं किया है

मैं एक शख़्स को ईमान जानता हूँ तो क्या
ख़ुदा के नाम पर लोगों ने क्या नहीं किया है

इसीलिए तो मैं रोया नहीं बिछड़ते समय
तुझे रवाना किया है जुदा नहीं किया है

ये बद-तमीज़ अगर तुझ से डर रहे हैं तो फिर
तुझे बिगाड़ कर मैं ने बुरा नहीं किया है

— Ali Zaryoun

More by Ali Zaryoun

Other ghazal from the same pen

See all from Ali Zaryoun →

Jafa Shayari Collection

Shers of jafa shayari collection.

All Jafa Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling