ग़म भुलाने की बात क्यूँ न करें

मुस्कुराने की बात क्यूँ न करें

अपनी तहज़ीब है रिवायत है
हम ज़माने की बात क्यूँ न करें

क्या ये शिकवे ज़बाँ पे रखते हैं
दिल चुराने की बात क्यूँ न करें

बैठ कर साथ हम बुजुर्गों के
घर घराने की बात क्यूँ न करें

वो जो मरता है मेरी बातों पे
उस दीवाने की बात क्यूँ न करें

बात क्यूँ कर हो आंधियों की भला
आशियाने की बात क्यूँ न करें

इतनी ख़ामोशियां भी अच्छी नहीं
गुनगुनाने की बात क्यूँ न करें

— Ananya Rai Parashar

More by Ananya Rai Parashar

Other ghazal from the same pen

See all from Ananya Rai Parashar →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling