मुझ को कुबरा के बाल बे-मा'नी

हीर का दस्त-माल बे-मा'नी

आज का परशुराम मैं ही हूँ
मेनका की भी चाल बे-मा'नी

बन के चादर वो बिछ गई है कहीं
यार अब तो विसाल बे-मा'नी

मैं इबादतगुज़ार हूँ यारों
उस का अक्स-ए-जमाल बे-मा'नी

यूँ ख़वातीन को वो तकते हैं
जैसे बुर्क़ा-ओ-शाल बे-मा'नी

मौत से मिल रहा सुकूँ सब को
ज़िंदगी का सवाल बे-मा'नी

रूह में दफ़्न हो चुकी 'ममता'
जिस्म का इंतिक़ाल बे-मा'नी

— Mamta 'Anchahi'

More by Mamta 'Anchahi'

Other ghazal from the same pen

See all from Mamta 'Anchahi' →

Sukoon Shayari Collection

Shers of sukoon shayari collection.

All Sukoon Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling