है नहीं कोई नाख़ुदा दिल का

दिल ही है एक आसरा दिल का

चार-सू बे-ख़ुदी में फिरता है
कुछ ठिकाना नहीं रहा दिल का

रस्म-ए-दुनिया को क्यूँ ये मानेगा
है अलग जग से क़ाएदा दिल का

शेख़-ओ-पण्डित को कोई समझाए
रब से रहता है राब्ता दिल का

राह-ए-इंसानियत ही अव्वल है
है यक़ीनन ये फ़ल्सफ़ा दिल का

दो-जहाँ भी यहाँ समा जाएँ
कितना फैला है दायरा दिल का

लब तलक आ के बात ही बदली
क्या करे लफ़्ज़ तर्जुमा दिल का

अक़्ल कब आएगी तुम्हें 'मोना'
मानते क्यूँ हो तुम कहा दिल का

— Elizabeth Kurian Mona

More by Elizabeth Kurian Mona

Other ghazal from the same pen

See all from Elizabeth Kurian Mona →

Lab Shayari

Shers of lab.

All Lab Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling