यादों की वीरानी होगी

क़स
में झूटी खानी होगी

रेल पकड़ के जाओ मिलने
मिलने में आसानी होगी

ख़ाली हाथ मिलोगे उस से
फिर तो आनाकानी होगी

अश्क बहेगा थोड़ा भी गर
आँखों को हैरानी होगी

मुझ से मिलना बातें करना
तेरी तो मनमानी होगी

कम लोगों से मिलना-जुलना
जीने में आसानी होगी

प्यार किया फिर छोड़ दिया
तो सच में ये बेईमानी होगी

बन जाऊँगा जोगी उस का
वो जिस की दीवानी होगी

दिल देना 'जानी' उस को ही
जो जानी पहचानी होगी

— Harsh Jani

More by Harsh Jani

Other ghazal from the same pen

See all from Harsh Jani →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling