बुरा मुझ को बुरा अच्छा फ़क़त अच्छा समझता है

मुझे है जानकारी कौन मुझ को क्या समझता है

हमारी इस लिए तो दोस्ती होती है फिर पक्की
यही इक सच है लड़के को यहाँ लड़का समझता है

सुनो मजबूर हो कर फिर किसी ने सर झुकाया है
मगर हाकिम इसे भी तो यहाँ सजदा समझता है

उसी का इश्क़ होता है मुकम्मल इस ज़माने में
फ़क़त जो इश्क़ को अपना यहाँ बच्चा समझता है

— Kamlesh Goyal

More by Kamlesh Goyal

Other ghazal from the same pen

See all from Kamlesh Goyal →

Majboori Shayari

Shers of majboori.

All Majboori Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling