ग़म-ए-जानाँ ग़म-ए-दौराँ बहुत हैं ग़म ज़माने में

मगर जो ग़म को अपनाए बहुत हैं कम ज़माने में

ख़ुद ही अपना पता रक्खो ख़ुद ही अपनी ख़बर रक्खो
सभी मद्धम सभी बातिन सभी मुबहम ज़माने में

मैं किस को क्या कहूँ मासूम हैं सारे ब-ज़ाहिर तो
बदल जाता है लेकिन दफ़्अ'तन मौसम ज़माने में

करो वा'दा कि तुम आओगे इस महफ़िल को जाँ देने
सजाएँगे कभी जो दिल की महफ़िल हम ज़माने में

— Maaham Shah

More by Maaham Shah

Other ghazal from the same pen

See all from Maaham Shah →

Jashn Shayari Collection

Shers of jashn shayari collection.

All Jashn Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling