है किस क़दर हलाक-ए-फ़रेब-ए-वफ़ा-ए-गुल

बुलबुल के कारोबार पे हैं ख़ंदा-हा-ए-गुल

आज़ादी-ए-नसीम मुबारक कि हर तरफ़
टूटे पड़े हैं हल्क़ा-ए-दाम-ए-हवा-ए-गुल

जो था सो मौज-ए-रंग के धोके में मर गया
ऐ वाए नाला-ए-लब-ए-ख़ूनीं-नवा-ए-गुल

ख़ुश-हाल उस हरीफ़-ए-सियह-मस्त का कि जो
रखता हो मिस्ल-ए-साया-ए-गुल सर-ब-पा-ए-गुल

ईजाद करती है उसे तेरे लिए बहार
मेरा रक़ीब है नफ़स-ए-इत्र-सा-ए-गुल

शर्मिंदा रखते हैं मुझे बाद-ए-बहार से
मीना-ए-बे-शराब ओ दिल-ए-बे-हवा-ए-गुल

सतवत से तेरे जल्वा-ए-हुस्न-ए-ग़ुयूर की
ख़ूँ है मिरी निगाह में रंग-ए-अदा-ए-गुल

तेरे ही जल्वे का है ये धोका कि आज तक
बे-इख़्तियार दौड़े है गुल दर-क़फ़ा-ए-गुल

'ग़ालिब' मुझे है उस से हम-आग़ोशी आरज़ू
जिस का ख़याल है गुल-ए-जेब-ए-क़बा-ए-गुल

दीवानगाँ का चारा फ़रोग़-ए-बहार है
है शाख़-ए-गुल में पंजा-ए-ख़ूबाँ बजाए गुल

मिज़्गाँ तलक रसाई-ए-लख़्त-ए-जिगर कहाँ
ऐ वाए गर निगाह न हो आश्ना-ए-गुल

— Mirza Ghalib

More by Mirza Ghalib

Other ghazal from the same pen

See all from Mirza Ghalib →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling