raftaar-e-umr qat-e-rah-e-iztiraab hai | रफ़्तार-ए-उम्र क़त-ए-रह-ए-इज़्तिराब है

  - Mirza Ghalib

रफ़्तार-ए-उम्र क़त-ए-रह-ए-इज़्तिराब है
इस साल के हिसाब को बर्क़ आफ़्ताब है

मीना-ए-मय है सर्व नशात-ए-बहार से
बाल-ए-तदर्रव जल्वा-ए-मौज-ए-शराब है

ज़ख़्मी हुआ है पाश्ना पा-ए-सबात का
ने भागने की गूँ न इक़ामत की ताब है

जादाद-ए-बादा-नोशी-ए-रिन्दाँ है शश-जिहत
ग़ाफ़िल गुमाँ करे है कि गेती ख़राब है

नज़्ज़ारा क्या हरीफ़ हो उस बर्क़-ए-हुस्न का
जोश-ए-बहार जल्वे को जिस के नक़ाब है

मैं ना-मुराद दिल की तसल्ली को क्या करूँ
माना कि तेरे रुख़ से निगह कामयाब है

गुज़रा 'असद' मसर्रत-ए-पैग़ाम-ए-यार से
क़ासिद पे मुझ को रश्क-ए-सवाल-ओ-जवाब है

ज़ाहिर है तर्ज़-ए-क़ैद से सय्याद की ग़रज़
जो दाना दाम में है सो अश्क-ए-कबाब है

बे-चश्म-ए-दिल न कर हवस-ए-सैर-ए-लाला-ज़ार
या'नी ये हर वरक़ वरक़-ए-इंतिख़ाब है

  - Mirza Ghalib

Naqab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Naqab Shayari Shayari