Aavargi Shayari Collection - Bechain rooh, azaadi aur safar ke jazbaat

Aavargi shayari captures the essence of a wandering soul that refuses to stay confined. It reflects freedom, inner restlessness, and the charm of living like a musafir. These lines resonate with those who embrace open skies, unknown raaste, and the beauty of being unapologetically free.

What is aavargi shayari?

Aavargi shayari expresses the feeling of a free-spirited and wandering life. It reflects emotional independence, restlessness, and the desire to explore beyond boundaries.

Aavargi Shayari in Hindi

Explore aavargi shayari in Hindi that beautifully expresses a wandering and free-spirited soul.

वो राही हूँ पलभर के लिए, जो ज़ुल्फ़ के साए में ठहरा, अब ले के चल दूर कहीं, ऐ इश्क़ मेरे बेदाग मुझे । — Raja Mehdi Ali Khan
हम दोहरी अज़िय्यत के गिरफ़्तार मुसाफ़िर पाँव भी हैं शल शौक़-ए-सफ़र भी नहीं जाता — Ahmad Faraz
हम समुंदर के वो मुसाफिर है "शाइ'र" जिसे दरिया ने डुबोना ही डुबोना है — karan singh rajput
मुसाफिऱ रौशनी देखेंगे दो गज़ और आएँगे कोई लौटा दे मेरी क़ब्र पे जलता दिया मेरा — Prashant Sitapuri
मुसाफिर से कहाँ तक दिल लगाओगी सफ़र के बा'द सब कुछ भूल जाओगी — Kush Pandey ' Saarang '
घर में रहना पड़ता है और मैं एक मुसाफ़िर हूँ — Saahir
सुख़न की राह में बढ़ते मुसाफ़िर सँभल कर, सामने कोहरा घना है — Aman G Mishra
यहाँ कुछ हैं जो तन्हाई से भी उभरे तिरे तो चश्म में डूबा मुसाफिर हूँ — Devraj Sahu
न लश्कर है, न कोई बादशाही है यहाँ हर शख़्स समझो एक राही है — Kush Pandey ' Saarang '
अमृता इमरोज़ साहिर सब कहानी है मुसाफ़िर तुम बताओ कौन चाहत में फ़ना करता है ख़ुद को — Gaurav Singh
इस जहाँ के लिए आँखों में कशिश है ही नहीं मैं किसी और ही मंज़िल का मुसाफ़िर निकला — रूपम कुमार 'मीत'

For similar expressions of freedom, explore aazaadi shayari with powerful emotions.

Aavargi Shayari on Life

Read aavargi shayari that connects with life’s journey, choices, and the spirit of living freely.

मैं इक राही हूँ मुझ को रोको मत चलना है तो साथ चलो, रोको मत — Akash Panwar
न ही राजा न ही राही न ही फ़रहाद होना तुम जगह दिल में बनानी है अरे उस्ताद होना तुम — Raunak Karn
किताब है ज़िंदगी मैं पन्ना यहाँ नया लेने आ गया हूँ सफ़र का राही मैं आपसे एक तज़रुबा लेने आ गया हूँ — RAAHI
जाम, सिगरेट, शे'र, तुम, महफ़िल और क्या क्या नशे में है 'राही' — RAAHI
बिकती है दुनिया सामानों जैसे घर जाता राही महमानों जैसे — RAAHI
इसी बाइस मैं थोड़ी छाँव का हूँ मुंतज़िर सोहिल मुसाफ़िर धूप में हों तो मैं उन के काम आता हूँ — Sohil Barelvi
सफ़र आसान था चलता रहा राही चले जाओ कि दिल आवाज़ देता है — Sabir Pathan
मुन्तज़िर क्यूँ किसी के हो राही ख़ुद भी अपना ख़याल रख सकते — RAAHI

You can also read zindagi shayari to explore deeper thoughts about life.

Aavargi Shayari on Love

Discover how aavargi blends with love, showing emotions that are free yet deeply felt.

हम ऐसे ढूँढ़ते हैं तुझ को जैसे मुसाफ़िर थक के साया ढूँढ़ता है — Shamsul Hasan ShamS
हैं भटकते हुए ये मुसाफ़िर तले पलकों के तुम न यूँँ रुसवा करना बता के निरे आँसू हैं — Chhayank Tyagi
हम भी हैं तेरे ही दर पर राही औरों की तरह कर नज़र-अंदाज़ सब कुछ यूँँ ही औरों की तरह — Amaan Ali
मुसाफ़िर मुसाफ़िर सा लगता है लेकिन मोहब्बत लिए फिरता है अपने दिल में — Meem Alif Shaz
मुसाफ़िर से सफ़र हर-रोज़ कहता है यही रोहित कि ऐ राही तू चल तुझ को तिरी मंज़िल बुलाती है — Rohit Asthana Prabhav
मैं मुसाफिर यूँँ बना हूँ है भटकता एक रस्ता — Vinod Ganeshpure
मैं तेरे साथ सितारों से गुज़र सकता हूँ कितना आसान मोहब्बत का सफ़र लगता है — Bashir Badr

If you enjoy romantic expressions, explore mohabbat shayari for more heartfelt lines.

Aavargi Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind aavargi shayari that reflects hidden emotions and thoughts.

मंज़िलें क्या हैं, रास्ता क्या है हौसला हो तो फ़ासला क्या है — Aalok Shrivastav
सफ़र हालाँकि तेरे साथ अच्छा चल रहा है बराबर से मगर एक और रास्ता चल रहा है — Shariq Kaifi
हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा — Bashir Badr
किसी को घर से निकलते ही मिल गई मंज़िल कोई हमारी तरह उम्र भर सफ़र में रहा — Ahmad Faraz
हम-सफ़र चाहिए हुजूम नहीं इक मुसाफ़िर भी क़ाफ़िला है मुझे — Ahmad Faraz
मेरे होंठों के सब्र से पूछो उस के हाथों से गाल तक का सफ़र — Mehshar Afridi
न हो क़मीज़ तो घुटनों से पेट ढक लेंगे ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफ़र के लिए — Dushyant Kumar
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
उन्हीं के फ़ैज़ से बाज़ार-ए-अक़्ल रौशन है, जो गाह गाह जुनूँ इख़्तियार करते रहे — Faiz Ahmad Faiz
न मंज़िलों को न हम रहगुज़र को देखते हैं अजब सफ़र है कि बस हम-सफ़र को देखते हैं — Ahmad Faraz
तुम्हारा नाम आया और हम तकने लगे रास्ता तुम्हारी याद आई और खिड़की खोल दी हम ने — Munawwar Rana

For thoughtful reflections, you may also like khyaal shayari with deeper insights.

Aavargi Shayari on Safar

Experience shayari that connects aavargi with safar, journeys, and the life of a musafir.

न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगा हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा — Rahat Indori
सफ़र के बा'द भी ज़ौक़-ए-सफ़र न रह जाए ख़याल ओ ख़्वाब में अब के भी घर न रह जाए — Abhishek shukla
सफ़र से लौट जाना चाहता है परिंदा आशियाना चाहता है — Shakeel Jamali
अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं — Nida Fazli
सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है — Nawaz Deobandi
दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे — Bashir Badr
मैं अपने आप में गहरा उतर गया शायद मिरे सफ़र से अलग हो गई रवानी मिरी — Abbas Tabish
सारे दुख सो जाएँगे लेकिन इक ऐसा ग़म भी है जो मिरे बिस्तर पे सदियों का सफ़र रख जाएगा — Azm Shakri
कोशिश भी कर उमीद भी रख रास्ता भी चुन फिर इस के ब'अद थोड़ा मुक़द्दर तलाश कर — Nida Fazli
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो — Nida Fazli
ज़िंदगी यूँँ हुई बसर तन्हा क़ाफ़िला साथ और सफ़र तन्हा — Gulzar
यहाँ किसी को कोई रास्ता नहीं देता मुझे गिरा के अगर तुम सँभल सको तो चलो — Nida Fazli

Explore more travel-inspired poetry through safar shayari with similar vibes.

2 Line Aavargi Shayari

Short and impactful 2 line aavargi shayari that express freedom in minimal words.

मुझ से कहा जिब्रील-ए-जुनूँ ने ये भी वही-ए-इलाही है मज़हब तो बस मज़हब-ए-दिल है बाक़ी सब गुमराही है — Majrooh Sultanpuri
कमी न की तिरे वहशी ने ख़ाक उड़ाने में जुनूँ का नाम उछलता रहा ज़माने में — Firaq Gorakhpuri
जिधर जाते हैं सब जाना उधर अच्छा नहीं लगता मुझे पामाल रस्तों का सफ़र अच्छा नहीं लगता — Javed Akhtar
मैं था सदियों के सफ़र में 'अहमद' और सदियों का सफ़र था मुझ में — Ahmad Khayal
मेरे जुनूँ का नतीजा ज़रूर निकलेगा इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा — Ameer Qazalbash
एक से एक जुनूँ का मारा इस बस्ती में रहता है एक हमीं हुशियार थे यारो एक हमीं बद-नाम हुए — Ibn E Insha
हम को जुनूँ क्या सिखलाते हो हम थे परेशाँ तुम से ज़ियादा चाक किए हैं हम ने अज़ीज़ो चार गरेबाँ तुम से ज़ियादा — Majrooh Sultanpuri
डर हम को भी लगता है रस्ते के सन्नाटे से लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल अब जाना तो होगा — Javed Akhtar
वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid
बाग़-ए-बहिश्त से मुझे हुक्म-ए-सफ़र दिया था क्यूँँ कार-ए-जहाँ दराज़ है अब मिरा इंतिज़ार कर — Allama Iqbal
सफ़र में आख़िरी पत्थर के बा'द आएगा मज़ा तो यार दिसंबर के बा'द आएगा — Rahat Indori

Short Aavargi Shayari

Simple and concise aavargi shayari perfect for quick expression of wandering emotions.

यही तो एक तमन्ना है इस मुसाफ़िर की जो तुम नहीं तो सफ़र में तुम्हारा प्यार चले — Aalok Shrivastav
ख़ुद ही जाने लगे थे और ख़ुद ही रास्ता रोक कर खड़े हुए हैं — Ammar Iqbal
उस से बढ़ कर किया मिलेगा और इनआम-ए-जुनूँ अब तो वो भी कह रहे हैं अपना दीवाना मुझे — Hafeez Banarasi
हम क़ाफ़िले से बिछड़े हुए हैं मगर 'नबील' इक रास्ता अलग से निकाले हुए तो हैं — Aziz Nabeel
उन्हीं रास्तों ने जिन पर कभी तुम थे साथ मेरे मुझे रोक रोक पूछा तिरा हम-सफ़र कहाँ है — Bashir Badr
दामन झटक के वादी-ए-ग़म से गुज़र गया उठ उठ के देखती रही गर्द-ए-सफ़र मुझे — Ali Sardar Jafri
सफ़र में जब निकल आए हो तो इतनी शिकायत क्यूँ सड़क थोड़ी बहुत तो बीच में तिरछी निकलती है — Pratap Somvanshi
आवाज़ दे के देख लो शायद वो मिल ही जाए वर्ना ये उम्र भर का सफ़र राएगाँ तो है — Muneer Niyazi
मुसाफ़िरों से कहो अपनी प्यास बाँध रखें सफ़र की रूह में सहरा कोई उतर चुका है — Aziz Nabeel
बाद-ए-बहार में सब आतिश जुनून की है हर साल आवती है गर्मी में फ़स्ल-ए-होली — Wali Uzlat
कुछ न मैं समझा जुनून ओ इश्क़ में देर नासेह मुझ को समझाता रहा — Meer Taqi Meer

Aavargi Shayari for Status

Perfect aavargi shayari lines for WhatsApp status that reflect your carefree personality.

मेरे दरवाज़े पे ख़ुशियाँ रास्ता तकती रही और हम कमरे से तेरी खिड़कियाँ तकते रहे — Himanshu Kiran Sharma
हमीं तलाश के देते हैं रास्ता सब को हमीं को बा'द में रस्ता दिखाया जाता है — Varun Anand
कोई तुम्हारा सफ़र पर गया तो पूछेंगे रेल देख के हम हाथ क्यूँ हिलाते हैं — Tehzeeb Hafi
मेरी जानिब न बढ़ना अब मोहब्बत मैं अब पहले से मुश्किल रास्ता हूँ — Liaqat Jafri
ऐ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा हाँ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा आज एक सितमगर को हँस हँस के रुलाना है — Jigar Moradabadi
तुम्हारी शक्ल किसी शक्ल से मिलाते हुए मैं खो गया हूँ नया रास्ता बनाते हुए — Ashu Mishra
सफ़र के ब'अद भी मुझ को सफ़र में रहना है नज़र से गिरना भी गोया ख़बर में रहना है — Aadil Raza Mansoori
एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम घर में रह कर भी जैसे बेघर से — Azhar Iqbal

Aavargi Shayari Captions

Creative aavargi captions for Instagram that showcase your free spirit and wanderer vibe.

यक़ीन हो तो कोई रास्ता निकलता है हवा की ओट भी ले कर चराग़ जलता है — Manzoor Hashmi
मुसाफ़िरों के दिमाग़ों में डर ज़ियादा है न जाने वक़्त है कम या सफ़र ज़ियादा है — Hashim Raza Jalalpuri
हर एक सम्त यहाँ वहशतों का मस्कन है जुनूँ के वास्ते सहरा ओ आशियाना क्या — Azhar Iqbal
रास्ता भूल के आ निकले हैं हम तेरे लोग नहीं थे दुनिया — Ashraf Yousafi
मुझे मालूम है माँ की दुआएँ साथ चलती हैं सफ़र की मुश्किलों को हाथ मलते मैं ने देखा है — Aalok Shrivastav
रास्ता सोचते रहने से किधर बनता है सर में सौदा हो तो दीवार में दर बनता है — Jaleel 'Aali'

FAQs

Yes, aavargi shayari is widely used for WhatsApp status to show a carefree attitude, love for freedom, and a musafir mindset.
While it often includes themes of safar and journey, aavargi shayari is more about inner freedom and emotional wandering than just physical travel.
Aavargi shayari represents freedom and wandering, while tanhai shayari focuses on loneliness and isolation. One expresses movement, the other reflects emptiness.
People relate to aavargi shayari because it expresses a desire to break free from routine, explore life, and live without restrictions.
Yes, aavargi shayari can be written in English or Hinglish as long as it conveys the feeling of freedom, wandering thoughts, and emotional depth.
Absolutely, aavargi shayari works well as Instagram captions for expressing independence, travel vibes, and a bold personality.