Top 20 Tanhai Shayari

Tanhai shayari beautifully captures the feeling of loneliness, silence, and emotional emptiness. It reflects those quiet moments when a person feels alone even in a crowd. These verses give words to hidden दर्द, unspoken thoughts, and the deep connection between solitude and the human heart.

यदि अंधकार से लड़ने का संकल्प कोई कर लेता है तो एक अकेला जुगनू भी सब अन्धकार हर लेता है — Balkavi Bairagi
जो सावन होते सूखा, उस फूल पे लानत हो मुझ पे लानत, तेरे होते, यार उदासी है — Siddharth Saaz
मैं कुछ दिन से अचानक फिर अकेला पड़ गया हूँ नए मौसम में इक वहशत पुरानी काटती है — Liaqat Jafri
तो देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी — Danish Naqvi
अब के उदासी क्या ही कर लेगी भला मेरा तू साथ है मुझ को बताया है ख़ुदा ने दोस्त — Kabir Altamash
पूछ बैठा आज तो घर मेरा मुझ सेे तू कहाँ है क्यूँ अकेला रहता हूँ मैं — Rovej sheikh
उदासी जैसे कि उस के बदन का हिस्सा है अधूरा लगता है वो शख़्स अगर उदास न हो — Vikram Sharma
उस ख़ूब-रू से रब्त ज़रा कम हुआ मेरा ये देख कर उदासी मेरे संग लग गई — Siddharth Saaz
गलियों की उदासी पूछती है घर का सन्नाटा कहता है इस शहर का हर रहने वाला क्यूँँ दूसरे शहर में रहता है — Ghulam Mohammad Qasir
अकेलापन हमें खा जाएगा मालूम तो था तुझे देखे बिना फिर भी मरेंगे कम अकेले — Shubham Seth
कभी समझे कोई उदासी हमारी कि तंग आ गई है ख़मोशी हमारी — karan singh rajput
ईद पर भी मुझ सेे मिलने कोई नईं आया 'करन' ईद को भी मैं अकेला ही मनाके सो गया — karan singh rajput
कोई पूछे कि बतलाओ किसे तुम इश्क़ कहते हो तो कह देना उदासी के फ़लक पे दर्द का इक चाँद — Intzar Akhtar
जहाँ में तू ही नहीं अकेला है ग़म का मारा हुआ मेरी जाँ ये बाग़ वो है जहाँ पे हर इक शजर का हर फल सड़ा हुआ है — Vish
उदासी इक समुंदर है कि जिस की तह नहीं है मैं नीचे और नीचे और नीचे जा रहा हूँ — Charagh Sharma
हम अंजुमन में सब की तरफ़ देखते रहे अपनी तरह से कोई अकेला नहीं मिला — Mustafa Zaidi