इक परी के साथ में हूँ इक परी को छोड़ कर

शा'इरी को जी रहा हूँ ज़िंदगी को छोड़ कर

ये मेरा दावा है उस को आज़मा के देखिए
आप कुछ भी कर सकेंगे आशिक़ी को छोड़ कर

इस बग़ीचे में हज़ारों फूल हैं श्रीमान जी
आप के ही हैं ये सब बस उस कली को छोड़ कर

पूछते हैं लोग मुझ से काम क्या कर लेते हो
काम कुछ भी है नहीं जी शा'इरी को छोड़ कर

— Murari Mandal

More by Murari Mandal

Other ghazal from the same pen

See all from Murari Mandal →

Environment Shayari collection

Shers of environment shayari collection.

All Environment Shayari collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling