इतनी ख़ुशियाँ भर दी तुम ने मेरे दामन में
बिल्कुल ऐसे जैसे ज़हर भरा हो नागन में
उस को डर है उस का शौहर फ़ौत न हो जाए
उस की सारी चूड़ी टूट गई हैं अनबन में
उस के गीले गेसू, मछली के पर लगते थे
इक आज़ादाना मदहोशी थी, बंगालन में
उस की जौज़ा दीवानी है उस के बैरी की
या'नी इक बेवा रहती है उस की दुल्हन में
कैसे तन्हा देख सकोगी उल्टी दुनिया को
तुम को सब कुछ ठीक नज़र आता है दर्पन में
मेरा दिल गर मुझ
में धड़के पागल हो जाऊँ
एक अजब सा वहशी पन है मेरी धड़कन में
— Safar















