लौट भी आए तो हम को क्या मिलेगा

इश्क़ में फिर से नया वा'दा मिलेगा

चिट्ठियाँ फिर से चलन में आ गईं जो
हीर को फिर से वही रांझा मिलेगा

सुब्ह कहती है न बैठो हार कर तुम
था बुरा दिन आज कल अच्छा मिलेगा

है बरेली और तुम ये पूछते हो
क्या यहाँ पर कान का झुमका मिलेगा

— Vedic Dwivedi

More by Vedic Dwivedi

Other ghazal from the same pen

See all from Vedic Dwivedi →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling