मैं भी राह तकता हूँ तुम भी राह तकती हो

मैं हूँ मुंतज़िर तेरा और तुम किसी की हो

मैं कुछ और समझा हूँ तुम ने कुछ बताया था
मैं ने कुछ बताया था तुम कुछ और समझी हो

वस्ल की ख़ुशी भी है ग़म भी है बिछड़ने का
साथ-साथ बारिश के जैसे धूप निकली हो

तुम फ़राज़ पढ़ती हो और जौन सुनती हो
तोड़ मोड़ मिसरे वो अपने शे'र कहती हो

— Naaz ishq

More by Naaz ishq

Other ghazal from the same pen

See all from Naaz ishq →

Jashn Shayari Collection

Shers of jashn shayari collection.

All Jashn Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling