इसी बाइ'से तो दुनिया की मुसीबत ग़म नहीं होती

ये दुनिया ग़म तो देती है शरीक-ए-ग़म नहीं होती

चराग़ों में लहू इंसानियत का जगमगाता है
मगर इंसानियत की चश्म-ए-कम पुर-नम नहीं होती

ख़ुशी महसूस करता हूँ तो दुनिया साथ देती है
मुसीबत में मगर आमादा-ए-मातम नहीं होती

ख़ुशी की शम्अ' तो ऐ दोस्त ज़द में आ भी जाती है
मगर दाग़-ए-जिगर की रौशनी मद्धम नहीं होती

सलीक़ा चाहिए आवाज़ को पहचान लेने का
नवा-ए-शाइ'री हर दम नवा-ए-ग़म नहीं होती

'जलील' उन से बिछड़ कर इक ज़माना हो गया लेकिन
अभी तक मेरे अश्कों की रवानी कम नहीं होती

— Jaleel Allahabadi

More by Jaleel Allahabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Jaleel Allahabadi →

Gham Shayari

Shers of gham.

All Gham Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling