Khvaab Shayari - Sapno aur dil ke khayalon ki soulful shayari

Khvaab shayari beautifully expresses dreams, desires, and the silent world of imagination. It reflects sapne, heartfelt wishes, and emotions that often remain unspoken. These verses connect with hope, love, and the gentle depth of inner feelings.

What is khvaab shayari?

Khvaab shayari is poetry that expresses dreams, desires, and imagination. It reflects inner emotions, hopes, and the soft world of sapne and khayal.

Khvaab Shayari in Hindi

Read expressive khvaab shayari in Hindi that captures dreams and heartfelt emotions.

उलटे सीधे सपने पाले बैठे हैं सब पानी में काँटा डाले बैठे हैं — Shakeel Jamali
एक मुझे ख़्वाब देखने के सिवा चाय पीने की गंदी आदत है — Balmohan Pandey
उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ हैं मेरा सपना एक तरफ़ — Varun Anand
ऐसा है कि सब ख़्वाब मुसलसल नहीं होते जो आज तो होते हैं मगर कल नहीं होते — Ahmad Faraz
और तो क्या था बेचने के लिए अपनी आँखों के ख़्वाब बेचे हैं — Jaun Elia
कभी जो ख़्वाब था वो पा लिया है मगर जो खो गई वो चीज़ क्या थी — Javed Akhtar
मैं सो रहा हूँ तेरे ख़्वाब देखने के लिए ये आरज़ू है कि आँखों में रात रह जाए — Shakeel Azmi
ख़्वाब के आस पास रह रह कर थक गया हूँ उदास रह रह कर — Shahbaz Rizvi
आशिक़ी में 'मीर' जैसे ख़्वाब मत देखा करो बावले हो जाओगे महताब मत देखा करो — Ahmad Faraz
ये ज़रूरी है कि आँखों का भरम क़ाएम रहे नींद रक्खो या न रक्खो ख़्वाब मेयारी रखो — Rahat Indori
तेरी आँखों के लिए इतनी सज़ा काफ़ी है आज की रात मुझे ख़्वाब में रोता हुआ देख — Abhishek shukla

If you enjoy imaginative poetry, explore khyaal shayari for deeper thoughts.

Khvaab Shayari on Life

Explore how dreams connect with life’s journey, struggles, and personal growth.

यही तलब है जो जीना सिखाए जाती है तुम्हारे ख़्वाब न देखें तो कब के मर जाएँ — Subhan Asad
हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले — Mirza Ghalib
तुम्हारे ख़्वाब से हर शब लिपट के सोते हैं सज़ाएँ भेज दो हम ने ख़ताएँ भेजी हैं — Gulzar
मेरे भी दिल में राख उड़ती है तेरे भी ख़्वाब इस असर में हैं — Nusrat Zehra
सफ़र के बा'द भी ज़ौक़-ए-सफ़र न रह जाए ख़याल ओ ख़्वाब में अब के भी घर न रह जाए — Abhishek shukla
शब की आग़ोश में महताब उतारा उस ने मेरी आँखों में कोई ख़्वाब उतारा उस ने — Azm Shakri
नए दौर के नए ख़्वाब हैं नए मौसमों के गुलाब हैं ये मोहब्बतों के चराग़ हैं इन्हें नफ़रतों की हवा न दे — Bashir Badr
यही है ज़िंदगी कुछ ख़्वाब चंद उम्मीदें इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो — Nida Fazli
इस क़दर था खटमलों का चारपाई में हुजूम वस्ल का दिल से मिरे अरमान रुख़्सत हो गया — Akbar Allahabadi
इस कदर ख़्वाब हैं वस्ल के आँख में आबले पाँव के हम को दिखते नहीं — Bhaskar Shukla

To reflect more on life, read zindagi shayari filled with meaningful lines.

Khvaab Shayari on Love

Romantic khvaab shayari that expresses dreams of love and emotional connections.

आ ही गए हैं ख़्वाब तो फिर जाएँगे कहाँ आँखों से आगे उन की कोई रहगुज़र नहीं — Aalok Shrivastav
इक हसीं ख़्वाब कि आँखों से निकलता ही नहीं एक वहशत है कि ता'बीर हुई जाती है — Ambreen Haseeb Ambar
किसी ने ख़्वाब में आ कर मुझे ये हुक्म दिया तुम अपने अश्क भी भेजा करो दु'आओं के साथ — Afzal Khan
मैं ने मुद्दत से कोई ख़्वाब नहीं देखा है हाथ रख दे मेरी आँखों पे कि नींद आ जाए — Waseem Barelvi
गुज़र रहा हूँ किसी ख़्वाब के इलाक़े से ज़मीं समेटे हुए आसमाँ उठाए हुए — Aziz Nabeel
वो रातें चाँद के साथ गईं वो बातें चाँद के साथ गईं अब सुख के सपने क्या देखें जब दुख का सूरज सर पर हो — Ibn E Insha
दिल जिन को ढूँढ़ता है न-जाने कहाँ गए ख़्वाब-ओ-ख़याल से वो ज़माने कहाँ गए — Ambreen Haseeb Ambar
नींद भी जागती रही पूरे हुए न ख़्वाब भी सुब्ह हुई ज़मीन पर रात ढली मज़ार में — Adil Mansuri
नहीं देखी है शकल तक उस की ख़्वाब में किस की शकल देखूँ मैं — Jaun Elia
सारे सपने बाँध रखे हैं गठरी में ये गठरी भी औरों में बट जाएगी — Aziz Nabeel
आरज़ू वस्ल की रखती है परेशाँ क्या क्या क्या बताऊँ कि मेरे दिल में है अरमाँ क्या क्या — Akhtar Shirani

For romantic expressions, explore love shayari that captures love beautifully.

Khvaab Shayari with Meaning

Understand deeper meanings behind dreams through thoughtful khvaab shayari.

हर एक नींद को परख रहा हूँ मैं तुम्हारे​ एक ख़्वाब का जला हुआ — Swapnil Tiwari
जब से हासिल हुआ है वो मुझ को ख़्वाब आने लगे बिछड़ने के — Siraj Faisal Khan
माना कि सब के सामने मिलने से है हिजाब लेकिन वो ख़्वाब में भी न आएँ तो क्या करें — Akhtar Shirani
जैसे देखा हो आख़िरी सपना रात इतनी उदास थीं आँखें — Siraj Faisal Khan
दश्त जैसी उजाड़ हैं आँखें इन दरीचों से ख़्वाब क्या झांकें — Siraj Faisal Khan
मुद्दत के बा'द ख़्वाब में आया था मेरा बाप और उस ने मुझ सेे इतना कहा ख़ुश रहा करो — Abbas Tabish

Khvaab Shayari on Emotions

Explore khvaab shayari that reflects inner feelings, hopes, and silent desires.

मैं बे-ख़याल कभी धूप में निकल आऊँ तो कुछ सहाब मिरे साथ साथ चलते हैं — Farhat Abbas Shah
सब कहते हैं क्या कहते हैं कहने दो ख़्वाब तुम्हारे आँख हमारी देखेंगे — Ritesh Rajwada
बारूद के बदले हाथों में आ जाए किताब तो अच्छा हो ऐ काश हमारी आँखों का इक्कीसवाँ ख़्वाब तो अच्छा हो — Ghulam Mohammad Qasir
कभी तो आँख लगते ही मुसलसल ख़्वाब आते थे अभी तो ख़्वाब ही अक्सर मुझे सोने नहीं देते — Tariq Faiz
बेटियाँ बाप की आँखों में छुपे ख़्वाब को पहचानती हैं और कोई दूसरा इस ख़्वाब को पढ़ ले तो बुरा मानती हैं — Iftikhar Arif
तुम्हारे साथ जो देखे थे मैं ने वो सारे ख़्वाब बाग़ी हो रहे हैं — Ritesh Rajwada
हिन्दी में और उर्दू में फ़र्क़ है तो इतना वो ख़्वाब देखते हैं हम देखते हैं सपना — Unknown

For expressions of longing, you can also read intezaar shayari .

2 Line Khvaab Shayari

Short and impactful 2 line khvaab shayari for quick emotional expression.

रो रही हूँ कि तुम दिख न पाए कहीं हाए ये ख़्वाब सिंदूर है माँग में — Neeraj Neer
हर दिसम्बर इसी वहशत में गुज़ारा कि कहीं फिर से आँखों में तिरे ख़्वाब न आने लग जाएँ — Rehana Roohi
लब-ए-ख़याल से उस लब का जो लिया बोसा तो मुँह ही मुँह में अजब तरह का मज़ा आया — Jurat Qalandar Bakhsh
कि तुम को देखने के बा'द यारा तुम्हारे ख़्वाब सब देखा करेंगे — Kaviraj " Madhukar"
सुनहरी लड़कियों इनको मिलो मिलो न मिलो ग़रीब होते हैं बस ख़्वाब देखने के लिए — Abbas Tabish
वो मिरे सामने दुल्हन की तरह बैठे हैं ख़्वाब अच्छा है मगर ख़्वाब में क्या रक्खा है — Muzaffar Razmi
क्या क़यामत है कि आरिज़ उन के नीले पड़ गए हम ने तो बोसा लिया था ख़्वाब में तस्वीर का — Unknown
मुझे ये तक मुयस्सर है कि तुझ को छू भी सकता हूँ कई लोगों का तो सपना है तुझ को देखते रहना — Siddharth Saaz
मेरे बाबा ने मेरी ज़िंदगी ख़ुशहाल करने को सब अपनी ख़ुशियाँ वारी हैं सब अपने ख़्वाब बेचे हैं — Shajar Abbas

Short Khvaab Shayari

Concise khvaab shayari that expresses dreams in simple and beautiful words.

और क्या ही था हमारे पास देने को तुम्हें ख़्वाब मेरे आँख के तुम को मुबारक हो सनम — Subrat Tripathi
बेचैन फिरता हूँ मैं अक्सर ख़्वाब में होती नहीं आबाद मेरी नींद भी — Piyush Mishra 'Aab'
उम्र कम पड़ जाएगी हर ख़्वाब गर पूरा हुआ और गर पूरा न हो तो काटती है ज़िंदगी — Ajeetendra Aazi Tamaam
हक़ीक़तों की तल्ख़ियाँ भी मीठे ख़्वाब की तरह मुझे शराब दे रही है वो गुलाब की तरह — Rachit Sonkar
वो जो ख़्वाब थे मेरे ज़ेहन में न मैं कह सका न मैं लिख सका कि ज़बाँ मिली तो कटी हुई जो क़लम मिला तो बिका हुआ — Iqbal Ashhar
तुम अपनी बात पे क़ाएम हो आख़िरी दम तक हटाओ छोड़ो ये ख़्वाब-ओ-ख़याल की बातें — Haider Khan
अगर मिले कभी फ़ुर्सत तो देख लेना इन्हें तुम्हारी आँखों में कुछ ख़्वाब छोड़े जाता हूँ — Shajar Abbas
इक ओर तेरा ख़्वाब जो हर रात आता है दूजा वो अपना वस्ल जो हो ही नहीं रहा — Aqib khan
न सिर्फ़ ये कि जहन्नुम ख़िताब में भी नहीं अली के मानने वालों के ख़्वाब में भी नहीं — Muzdum Khan
हम को हमारी नींद भी वापस नहीं मिली लोगों को उन के ख़्वाब जगा कर दिए गए — Imran Aami
इक मुहब्बत से भरी उस ज़िंदगी के ख़्वाब हैं पेड़ दरिया और पंछी तेरे मेरे ख़्वाब हैं — Neeraj Nainkwal

Khvaab Shayari for WhatsApp Status

Best khvaab shayari lines to share your dreams and feelings on WhatsApp.

जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है — Munawwar Rana
गुलाब ख़्वाब दवा ज़हर जाम क्या क्या है मैं आ गया हूँ बता इंतिज़ाम क्या क्या है — Rahat Indori
तिरी जुस्तुजू में निकले तो अजब सराब देखे कभी शब को दिन कहा है कभी दिन में ख़्वाब देखे — Jameel Malik
इश्क़ में जी को सब्र ओ ताब कहाँ उस से आँखें लड़ीं तो ख़्वाब कहाँ — Meer Taqi Meer
वो हाल था कि बस मिरा उठना मुहाल था लेकिन फिर एक ख़्वाब की तकमील से उठा — Kashif Husain Ghair
एक था वक़्त जब आँखों में था ख़्वाबों का हुजूम अब तो इक ख़्वाब टटोले से नहीं मिलता है — Dipendra Singh 'Raaz'
मत बताना कि बिखर जाएँ तो क्या होता है नईं नस्लों को नए ख़्वाब सजाने देना — Ameer Imam
हम ऐसे लोग ग़लती से कभी जो ख़्वाब देखें तो ग़रीबी ख़्वाब के मुँह पे तमाचा मार देती है — Ankit Maurya

Khvaab Shayari Captions

Creative khvaab shayari captions for Instagram and social media posts.

मेरे हाथों में कुछ गुलाब तो हैं जो न मुमकिन रहे वो ख़्वाब तो हैं — Shaista mufti
सखी को हमारी नज़र लग न जाए उसे ख़्वाब में रात भर देखते हैं — Sahil Verma
तलब करें तो ये आँखें भी इन को दे दूँ मैं मगर ये लोग इन आँखों के ख़्वाब माँगते हैं — Abbas rizvi
उठो ये मंज़र-ए-शब-ताब देखने के लिए कि नींद शर्त नहीं ख़्वाब देखने के लिए — Irfan Siddiqi
इक मुअम्मा है समझने का न समझाने का ज़िन्दगी काहे को है ख़्वाब है दीवाने का — Fani Badayuni
तू नहीं तो तिरा ख़याल सही कोई तो हम-ख़याल है मेरा — Saqi Amrohvi
मिलने का वा'दा उन के तो मुँह से निकल गया पूछी जगह जो मैं ने कहा हँस के ख़्वाब में — Unknown
मेरी आँखें और दीदार आप का या क़यामत आ गई या ख़्वाब है — Aasi Ghazipuri
फ़क़ीर-ए-शहर के तन पर लिबास बाक़ी है अमीर-ए-शहर के अरमाँ अभी कहाँ निकले — Sahir Ludhianvi
ख़्वाब उम्मीद तमन्नाएँ तअल्लुक़ रिश्ते जान ले लेते हैं आख़िर ये सहारे सारे — Imran-ul-haq Chauhan

FAQs

Yes, khvaab shayari is ideal for WhatsApp status as it captures dreams and emotions in short, meaningful lines.
Khvaab shayari focuses on dreams and desires, while khyaal shayari is more about thoughts and imagination. Both are closely related but differ in expression.
People enjoy khvaab shayari because it connects with their dreams, hopes, and emotions, offering a poetic way to express unspoken feelings.
No, khvaab shayari can also reflect dreams about life, ambitions, memories, and personal emotions beyond romance.
Yes, khvaab shayari works perfectly for Instagram captions as it adds emotional depth and creativity to posts.
Yes, khvaab shayari is available in Hindi, English, and Hinglish, making it accessible while keeping its poetic charm.