तभी से चाँद फ़लक पे रौशन हुआ होगा

उसी ने चाँद को हाथों से जब छुआ होगा

उजाड़ कर दुनिया ख्वाहिशों की वो मेरे
नहीं है लगता कि सच में ख़ुश हुआ होगा

भले न हो सके तुम जो मेरे तो मत समझो
दुआ के बदले मेरे लब पे बद्'दुआ होगा

मेरी कोई भी वो मन्नत कभी नहीं सुनता
लगे कि रब मुझी पे ही सिर्फ़ ख़फा होगा

विधान ये विधी का है या साज़िश कोई
न था यक़ीं कि तू भी मुझ से यूँ जुदा होगा

— Vedic Dwivedi

More by Vedic Dwivedi

Other ghazal from the same pen

See all from Vedic Dwivedi →

Birthday Shayari Collection

Shers of birthday shayari collection.

All Birthday Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling