zeest kii ab kamaan yuñ kham ho | ज़ीस्त की अब कमान यूँ ख़म हो

  - Amaan Pathan

ज़ीस्त की अब कमान यूँ ख़म हो
इश्क़ तो हो मुझे मगर कम हो

घाव को फिर से क्यूँ न मैं छेड़ूँ
चाहता हूँ कि आँख फिर नम हो

अब नहीं चाहिए शिफ़ा मुझको
दर्द अब हो मुझे तो पैहम हो

मारता हूँ मैं ख़ुद को ही चाबुक
अब समझ आ गया मोहर्रम हो

रो सकूँ मैं लगा के सीने से
ऐसा कोई तो यार महरम हो

लेने आएगी मौत जब मुझको
मेरे पहलू में आब-ए-ज़मज़म हो

  - Amaan Pathan

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan Pathan

As you were reading Shayari by Amaan Pathan

Similar Writers

our suggestion based on Amaan Pathan

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari