हम ने बरसों तलक संभाले हैं
ग़म ज़माने के देखे भाले हैं
तू मिरे वास्ते मसीहा है
दर्द मेरे तेरे हवाले हैं
काम किस के भला वो आएँगे
सिक्के दरिया में जो उछाले हैं
ये अदाएँ तेरी तेरे अंदाज़
कितने दिलकश हैं भोले भाले हैं
अश्क आँखों से बह न जाएँ कहीं
मैं ने पलकों में ही संभाले हैं
जिस्म उस का छुआ है जिस दिन से
मेरे हाथों पे उभरे छाले हैं
— Dard Faiz Khan















