साथ अब ज़िंदगी ये बसा लो न तुम

ज़िंदगी मुझ को अपनी बना लो न तुम

याद कब से तुम्हारी मुझे आ रही
आके मुझ को गले से लगा लो न तुम

टूटने वाला है धागा ये प्रीत का
आके रिश्ता हमारा बचा लो न तुम

ज़िंदगी ये मिरी दाँव पर है लगी
सोच कर कोई अब फ़ैसला लो न तुम

मैं नहीं चाहता खोना तुम को कभी
मुझ को बाँहों में अपनी छुपा लो न तुम

आइने में खड़ा शख़्स कहता है अब
एक तरफा ही रिश्ता निभा लो न तुम

देख कर ये लड़ाई हमारी 'अमन'
कहते हैं लोग सब से मज़ा लो न तुम

— Avijit Aman

More by Avijit Aman

Other ghazal from the same pen

See all from Avijit Aman →

Romantic Shayari Collection

Shers of romantic shayari collection.

All Romantic Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling