मैं जब घर थी तो राहत थी बड़ा महफ़ूज़ कोना था

मैं अब भी हॅंस के चलती हूँ जहाँ जी भर के रोना था

जहाँ भर से शिकायत थी मुझे तेरा भरोसा था
अभी लगने लगा है तुझ को पाना ख़ुद को खोना था

सभी राहों पे चल कर अब मुझे महसूस होता है
जो होना है वो होता है जो होता है वो होना था

— Sakshi Saraswat

More by Sakshi Saraswat

Other ghazal from the same pen

See all from Sakshi Saraswat →

Ehsaas Shayari

Shers of ehsaas.

All Ehsaas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling