"ज़िंदगी"

इक तरफ़ लहलहाता चमन ज़िंदगी
इक तरफ़ है ख़िज़ाँ और घुटन ज़िंदगी
इक तरफ़ हिम्मत-ओ-हौसला, अज़्म भी
इक तरफ़ उल्झनें और थकन ज़िंदगी
ज़िंदगी एक पहेली है और ख़ुद ही हल
अब कहो क्या है ऐ अहल-ए-फ़न ज़िंदगी
नींद भी ख़्वाब भी और ता'बीर भी
इक तिलस्म-ए- पुरअसरार-ओ- फ़न ज़िंदगी
सल्तनत, तख्त-ओ-ताज और शहंशाह भी
तौक़, ज़ंजीरें, दार-ओ-रसन ज़िंदगी
सरहदों पर निगहबान भी,घात भी
मौजज़न ज़िंदगी, दिलशिकन ज़िंदगी
ये ही जश्न-ओ-चराग़ाँ है और क़हक़हे
मातम-ओ-मर्सिया, नौहाज़ान ज़िंदगी
ये ही शतरंज के मोहरे, ये ही बिसात
हार और जीत का एक चलन ज़िंदगी
रहगुज़र भी है राही भी मंज़िल भी ख़ुद
राहबर भी ज़िंदगी राहज़न ज़िंदगी
ख़ुद हक़ीक़त है और ख़ुद ही अफसाना भी
राज़ है अज़- ज़मीं तागगन ज़िंदगी
ये ही महफिल भी हंगामा सन्नाटा भी
ख़ुद ही संजीदा ख़ुद बाँकपन ज़िंदगी
ज़िंदगी है के पानी का इक बुलबुला
फिर भी है किस क़दर मौजज़न ज़िंदगी
है यही ज़िंदगी एक फूलों की सेज
और कभी काँटों की है चुभन ज़िंदगी
आशना और शनासा भी अंजान भी
बावतन ज़िंदगी बेवतन ज़िंदगी

— Rekhta Pataulvi

More by Rekhta Pataulvi

Other nazm from the same pen

See all from Rekhta Pataulvi →

Jashn Shayari Collection

Shers of jashn shayari collection.

All Jashn Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling