जाओ के बार बार नहीं एक बार आए

लेकिन तुम्हारे होश को मेरा ख़ुमार आए

अश'आर अपने लब पे सजा लो कभी जो तुम
फिर बे-क़रार मेरी ग़ज़ल को क़रार आए

यादों में तेरी डूबती रहती हूँ मैं सदा
बेचैन दिल को मेरे तुझी से क़रार आए

देखूँ मैं आइने में सनम जब भी तेरा अक़्स
आँखों में नूर चेहरे पे पल पल निखार आए

बुझती हुई हयात की ख़्वाहिश है आख़िरी
अब वो ही आए पास न ये इंतिज़ार आए

ऐलान है 'अनन्या' का सुन लो तुम्हारे बा'द
देखा कहीं नहीं कोई जिस पे की प्यार आए

— Ananya Rai Parashar

More by Ananya Rai Parashar

Other ghazal from the same pen

See all from Ananya Rai Parashar →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling