अब उजड़ने के हम न बसने के

कट गए जाल सारे फँसने के

तजरबों में न ज़हर ज़ाएअ'' कर
सीख आदाब पहले डसने के

उस से कहियो जो ख़ुद में डूबा है
तुझ पे बादल नहीं बरसने के

मिलना-जुलना अभी भी है लेकिन
हाथ से हाथ अब न मसने के

नक़्श-ए-सानी हैं झिलमिलाते सराब
नक़्श-ए-अव्वल थे पावँ धंसने के

ऐसा वीराँ हुआ है दिल इस बार
अब के इम्काँ नहीं हैं बसने के

रूठे बच्चों से छेड़ करता हूँ
ढूँढ़ता हूँ बहाने हँसने के

— Bakul Dev

More by Bakul Dev

Other ghazal from the same pen

See all from Bakul Dev →

Jahar Shayari

Shers of jahar.

All Jahar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling