ranj kheeche the daagh kh | रंज खींचे थे दाग़ खाए थे

  - Meer Taqi Meer

रंज खींचे थे दाग़ खाए थे
दिल ने सद
में बड़े उठाए थे

पास-ए-नामूस-ए-इश्क़ था वर्ना
कितने आँसू पलक तक आए थे

वही समझा न वर्ना हम ने तो
ज़ख़्म छाती के सब दिखाए थे

अब जहाँ आफ़्ताब में हम हैं
याँ कभू सर्व ओ गुल के साए थे

कुछ न समझे कि तुझ से यारों ने
किस तवक़्क़ो पे दिल लगाए थे

फ़ुर्सत-ए-ज़िंदगी से मत पूछो
साँस भी हम न लेने पाए थे

'मीर' साहब रुला गए सब को
कल वे तशरीफ़ याँ भी लाए थे

  - Meer Taqi Meer

Phool Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Phool Shayari Shayari