तेरी झलक को मैं तेरे दर था पड़ा

था यार ग़ुस्सा तेरा तेरे सर अड़ा

इक काम लड़की का रुलाना है हमें
है काम लड़के का रहे लड़का अड़ा

अब होंठ तेरे बोलते कुछ भी नहीं
सो आँख से आँसू मेरा आगे लड़ा

तेरी तरफ़ हैं चाँद तारे लोग सब
दीवाना देखे है अकेला अब खड़ा

मेरा दुखाकर दिल लगाया दिल उसे
अब मौत मेरी है तुझे घाटा बड़ा

अब और बचे दिन काटने ऐसे हमें
हो क़ब्र में जैसे कहीं मुर्दा गड़ा

— Shantanu Bhardwaj

More by Shantanu Bhardwaj

Other ghazal from the same pen

See all from Shantanu Bhardwaj →

Narazgi Shayari

Shers of narazgi.

All Narazgi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling