एक हर्फ़-ए-मुद्दआ' था दास्ताँ कैसे हुआ

रेग का ये सिलसिला आब-ए-रवाँ कैसे हुआ

वो अभी हमराह था इस ज़िंदगी के दश्त में
उम्र भर का साथ पल में राएगाँ कैसे हुआ

आशनाई में वो चेहरा सूरत-ए-ख़ुर्शीद था
अजनबी हो कर वही चेहरा धुआँ कैसे हुआ

दिल तो पहले ही लहू था दशना-ए-अय्याम से
तुझ से ये वार-ए-सितम ऐ मेहरबाँ कैसे हुआ

हो गई शायद ख़बर उस को फ़ज़ा में ज़हर की
ताज़ा-दम ताइर वगर्ना नीम-जाँ कैसे हुआ

— Ahmad Azeem

More by Ahmad Azeem

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Azeem →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling