और इक शहर है क्या शहर-ए-गुमाँ से आगे

हम को जाना है बहुत दूर यहाँ से आगे

गर्दिश-ए-पा किसी मंज़िल पे ठहरती ही नहीं
दिल मगर बढ़ता नहीं कू-ए-बुताँ से आगे

गूँजती रहती हैं साहिल की सदाएँ हर-दम
हम ने देखा ही नहीं मौज-ए-रवाँ से आगे

मुद्दआ' अपना किसी शख़्स पे ज़ाहिर न हुआ
कोई जाता ही नहीं तर्ज़-ए-बयाँ से आगे

ज़ख़्म क़ाएल हों भला चारागरी के कैसे
सफ़-ए-दुश्मन है सफ़-ए-चारा-गराँ से आगे

बे-सबब हम से ख़फ़ा हो गई दुनिया 'आलम'
हम ने लिक्खा है कहाँ क़िस्सा-ए-जाँ से आगे

— Alam Khursheed

More by Alam Khursheed

Other ghazal from the same pen

See all from Alam Khursheed →

Best Motivational Shayari Collection

Shers of best motivational shayari collection.

All Best Motivational Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling