न जाने बात क्या थी और जाने कैसा रिश्ता था

जो मैं ने खो दिया है उस का छूना अच्छा लगता था

न जाने कौन थी वो लड़की उस से क्यूँ वो रिश्ता था
नहीं था जान पाता कुछ भी पर मैं उस को छूता था

यक़ीं मानो कि मैं ने ख़्वाब भी उस के नहीं देखे
मगर फिर जो जहाँ उस ने दिखाया मुझ को वो क्या था

हुआ है जो मैं तो अनजान था अनजान थी वो भी
उसे शायद भुला पाऊँ न जो भी उस से रिश्ता था

— Umashankar Lekhwar

More by Umashankar Lekhwar

Other ghazal from the same pen

See all from Umashankar Lekhwar →

Mehboob Shayari

Shers of mehboob.

All Mehboob Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling