माना मेरी उन से बातें होती हैं
लेकिन तस्वीरें तस्वीरें होती हैं
लोगों से अच्छी तस्वीरें होती हैं
जितनी चाहो उतनी बातें होती हैं
झूटे दिलासे मत दो मैं ये जानता हूँ
बीमारों से कैसी बातें होती हैं
हिज्र के दिन ऐसे दिन होते हैं जिन में
रातों के आगे भी रातें होती हैं
— Ahmad Azeem















