Safar
Safar
Ghazal

अगर सर को झुकाया ही नहीं जाता

कोई भी तीर ज़ाया' ही नहीं जाता

गुनाहों पर टिका है ये जहाँ मौला
अगर वो सेब खाया ही नहीं जाता?

ज़रा सोचो कि क्या होता जहन्नम का
अगर मुझ को बनाया ही नहीं जाता

मियाँ मैं बज़्म में वो काम करता हूँ
मुझे फिर से बुलाया ही नहीं जाता

लिखा होता अगर सब कुछ लकीरों में
दुआ करना सिखाया ही नहीं जाता।

— Safar

More by Safar

Other ghazal from the same pen

See all from Safar →

Bhai Shayari Collection

Shers of bhai shayari collection.

All Bhai Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling