Dua Ali

Dua Ali

@dua-ali

Dua Ali shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Dua Ali's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

19

Likes

0

Shayari
Audios
  • Ghazal
अकेली क्यूँँ रहे बिरहन ये बारिश ने कहा मुझ से
बुला ले पास तू साजन ये बारिश ने कहा मुझ से

तुम्हारी साँस महकेगी कि ताज़ा याद भी होगी
भिगोने दे मुझे आँगन ये बारिश ने कहा मुझ से

कभी तुम साथ भीगे थे मगर मफ़्हूम आँखें अब
भिगोती हैं तिरा दामन ये बारिश ने कहा मुझ से

समुंदर के किनारों पर चला था हम-क़दम लेकिन
बना वो शख़्स क्यूँँ दुश्मन ये बारिश ने कहा मुझ से

हवाओं ने तिरा आँचल उड़ा डाला तिरे सर से
बड़ी मस्ती में है सावन ये बारिश ने कहा मुझ से

तिरे होंटों में सजती थी तिरे साजन के हाथों से
कभी इमली कभी जामन ये बारिश ने कहा मुझ से

कहीं परदेस में होगा 'दु'आ' साजन को बुलवा ले
न यूँँ बे-कार कर जीवन ये बारिश ने कहा मुझ से
Read Full
Dua Ali